मेरे इस ब्लॉग को आप मेरे कविता संग्रह के रूप में देखिये | मैं चाहता हूँ कि यदि कोई मेरी कविताएँ पढना चाहे तो उसे मेरी अधिकतर कविताएँ एक ही स्थान पर पढने को मिल जाएँ | आज के दौर में जब कि जल्दी-जल्दी कविता संग्रह का प्रकाशन संभव नहीं है, एक ऐसे प्रयास के ज़रिये अपने पाठकों तक पहुँचने की ये मेरी विनम्र कोशिश है | आप कविताओं के सदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया से मुझे अवश्य अवगत कराएँगे | मुझे प्रतीक्षा रहेगी | कविताओं के साथ प्रयुक्त सभी पेंटिंग्स अजामिल की हैं |

Wednesday, 24 September 2014

प्यार में जुआ


















तुम मेरी इन दो उँगलियों में से
किसी एक को छुओ
अभी तय हो जाएगा क़ि तुम
मुझे प्यार करते हो या नहीं...?

मैंने डरते-डरते उसकी एक ऊँगली छू ली...
अब उसकी आँखों में आसूं थे...
वह प्यार के जुए में
जीत गयी थी ...
शायद...

No comments:

Post a Comment